HCLTech ग्रांट पैन-इंडिया सिंपोजियम का दिल्ली हुआ समापन
द वीकली टाइम्स, शनिवार 20 जुलाई 2024, गौतमबुद्ध नगर। भारत की ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी HCLTech के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एजेंडे को लागू करने वाली संस्था HCLTech फाउंडेशन, ने आज नई दिल्ली के चिन्मय सेंटर ऑफ वर्ल्ड अंडरस्टैंडिंग में अंतिम HCLTech ग्रांट पैन-इंडिया सिंपोजियम 2024 का आयोजन किया। इस सिंपोजियम का विषय ‘सीएसआर - क्रिएटिंग इकोसिस्टम ऑफ इम्पैक्ट’ था। पैन इंडिया सिम्पोजियम की श्रृंखला का यह आठवां सिम्पोजियम था। जिसमें लगभग 400 NGO ने भाग लिया। देश में गांवों के टिकाउ विकास को और मजबूती प्रदान करने की सोच के साथ, HCLTech ग्रांट पैन-इंडिया सिंपोजियम सीरीज़ ने विभिन्न NGO, सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन आदि जैसे सोशल पर्पज ऑर्गेनाइजेशन के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान किया है। जिससे उन्हें अपने नेटवर्क का विस्तार करने और नए आइडिया एवं जानकारियों को शेयर करने में मदद मिलती है।
डॉ निधि पुंधीर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल CSR, HCLTech एवं डायरेक्टर, HCLFoundation ने कहा इस साल के सिंपोजियम ने विभिन्न संगठनों और साझेदारों के बीच बेहद जरूरी चर्चा करने और जानकारी बांटने के लिए एक एक खास प्लेटफॉर्म प्रदान किया। जमीनी स्तर पर वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए NGO उत्साह देखकर हमें काफी प्रेरणा मिली है। इन सिंपोजियम में CSR कानूनों के साथ ही ग्रामीण भारत में विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की गई। इस चर्चा के बाद हमें यह समझ आया है कि ये NGO हमारे लिए कितने मददगार हो सकते हैं। इसी के साथ ही सिंपोजियम में HCLTech ग्रांट को लेकर उनके आइडिया को जानकर हम बेहद उत्साहित हैं। HCLTech ग्रांट सिम्पोजियम 2024 सीरीज़ विभन्न NGO के बीच HCLTech ग्रांट के बारे में जागरूकता बढ़ाने में बहुत मददगार साबित हुआ है। HCLTech ग्रांट इंडिया के 10वें एडिशन में 9 NGO को ₹16.5 करोड़ (~$2.2 मिलियन) की फंडिंग प्राप्त होगी। इन NGO का चयन एक स्वतंत्र, मजबूत और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। तीन NGO को सेहत, शिक्षा और पर्यावरण की श्रेणियों में चार साल की अवधि के उनके प्रोजेक्ट के लिए प्रत्येक को ₹5 करोड़ मिलेंगे। अन्य छह NGO को एक साल की अवधि की परियोजनाओं के लिए प्रत्येक को ₹25 लाख की ग्रांट मिलेगी।